Breaking News

पूर्वी चम्पारण : मानव श्रृखंला को लेकर रामगढ़वा में बीडीओ ने किया प्रखंड स्तरीय पीडीएस कर्मियों की बैठक

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार सरकार आदेशानुसार निर्देश दिये गये आलोक में 19 जनवरी 2020 को महापर्व मानव श्रृंखला को लेकर पूरी तैयारियों के साथ  राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों लोग उपस्थित रहना अनिवार्य हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम रामगढ़वा प्रखंड अंतगर्त ग्राम पंचायत रघुनाथपुर शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से दक्षिण के तरह ग्राम पंचायत बेला,एवं सुगौली प्रखंड के सीमा भैसड़ा पुल तक रूट निर्धारित की गई हैं।

उक्त बातों की जानकारी रामगढ़वा प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने मानव श्रृंखला को लेकर रामगढ़वा प्रखंड के ई.किसान भवन के परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय पीडीएस(डीलर) बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आज की बैठक में प्रखंड स्तरीय जनवितरण प्रणाली के डीलर को निर्देश दिया गया कि मानव श्रृंखला के दिन किसी कार्यालय में अवकाश की छुट्टी लागू नही हैं।मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर भाग ले और अपने-अपने क्षेत्रों के  ग्रामीण लोगो को जल-जीवन हरियाली,नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति, और दहेज उन्मूलन पर विचार विर्मश कर जागरूकता करें साथ ही मानव श्रृंखला में हिस्सा का भागीदारी बनावें।
मौके पर प्रखंड एमओ पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह, पीडीएस(डिलर) नागेंद्र पांडेय, नन्दकिशोर प्र०,विपिन प्र०,उग्रीम प्र०,उमेश सिंह, अशोक कुशवाहा, शिवकुमार पासवन सहित इत्यादि डिलर लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.