पूर्वी चम्पारण : NRC एवं CAA के विरोध में राजद कार्यकर्ताओ ने किया पीएम एवं सीएम का पुतला दहन
11 जनवरी को रामगढ़वा मुख्यालय में होगा धरना-प्रदर्शन
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण
विगत दिनों से केंद्र सरकार के द्वारा लगायें गयें एनआरसी एवं सीएए के विरोध में राजद के सुगौली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी एवं प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा एन.एच 28 यातायात के समीप महाबीर चौक पे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन किया गया और राजद कार्यकर्ताओं द्बारा जोरदार हाय-हाय,मुर्दाबाद की नारेबाज़ी की।
वही खबर की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुतला दहन के पहले राजद कार्यकर्ताओं द्बारा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन की गई।व ही राजद मीडिया प्रभारी बलीराम यादव ने बताया कि एनआरसी एवं सीएए के विरोध में आगामी 11 जनवरी को रामगढ़वा प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
मौके पर जिला पार्षद शेख हासिम,राजद प्रखंड अध्यक्ष मुसा मियां प्रखंड युवा अध्यक्ष मुकेश यादव,पूर्व पैक्स अध्यक्ष झुन्नू पांडेय,नसीबुल हक,कुणाल गुप्ता,राजेश यादव,ब्रजेश सिंह मोतीलाल यादव,छोटे असद,सुरेश भगत, सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्तागत लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.