Breaking News

रामगढ़वा : आगामी सुगौली विधानसभा कानू जागृति सम्मेलन को लेकर भटहां विशुनपुर में हुई कानू समाज की बैठक

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

आगामी सुगौली विधानसभा स्वजातीय कानू जागृति सम्मेलन को लेकर सुगौली प्रखंड क्षेत्र के भटहां विशुनपुर गांव में एक आवासीय परिसर में रविवार को दोपहर में बैठक की अध्यक्षता स्वजातीय भाई रामबालक साह एवं मंच संचालन दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में बैठक की गई।
वही सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद ब्रजकिशोर गुप्ता ने बताया कि कानू समाज में जबतक जागृति नहीं आयेगी तब तक हमलोगों के वोट से अपना जनप्रतिनिधि जैसे- विधायक, जिला पार्षद, मुखिया ,सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, नगरपार्षद कैसे चुने जायेंगे और कब तक किसी का गुलाम बने रहेगें। हमलोगों को पार्टी पोलिटिक्स से ऊपर उठ कर अपने समाज के उम्मीदवारों को नहीं जितायेंगे तब तक हमलोगों के समाज आगे नहीं बढ़ेगा।
उन्होंने बातों को विराम करते समय गणतंत्रा दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के समस्त  जनताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
वही सांसद प्रतिनिधि अवधेश गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए स्वजातीय भाईयों को बताया कि आगामी सुगौली विधानसभा कानू जागृति सम्मेलन दिनांक 15/03/2020 को दिनदयाल बालिका उच्च विद्यालय सुगौली बाजार में पहुंच कर कानू एकता का परिचय दे ।
मौके पर प्रो० संत साह, पंचायत समिति शंभु साह , उमाशंकर प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष बनारसी प्रसाद, अधिवक्ता अरविंद कुमार, शिक्षक रविकांत कुमार, शिक्षक महेश कुमार, शिक्षक रामाशंकर साह , शिक्षक सीताराम प्रसाद, अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष कपिल देव साह, भटहा के बशिष्ट साह, सुरेश साह, मैनेजर साह, संजय साह, लालबचन साह, सुदामा साह रामपुर से कन्हैया साह, महिंद्र साह, भटवलिया से लक्ष्मी साह, शंकर साह सहित सैकड़ों स्वजातीय कानू भाई लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.