Breaking News

रामगढ़वा : रेलवे रैंक प्वाइंट मेठ सह समाजिक कार्यकर्ता के निधन पर रेलवे रैंक प्वाइंट कार्यकर्ता एवं पंचायत वासियों ने दी श्रद्धांजलि


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


रामगढ़वा रेलवे रैंक प्वाइंट के कर्मी मेठ सह समाजिक कार्यकर्ता रामगढ़वा पंचायत के भुमिहारी टोला के निवासी धर्मेंद्र पांडेय का रविवार को अचानक उनका हृदय गति रूकने से उनकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी भारतीय रेलवे रामगढ़वा माल गोदाम श्रमिक संघ अध्यक्ष विनोद यादव ने रविवार को बताया कि रामगढ़वा रेलवे रैंक प्वाइंट के मेठ पद पर कार्यरत धमेन्द्र पांडेय थे। उनकी अचानक हृदय गति रूक जाने से उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि रेलवे रैंक प्वाइंट के सभी सदस्यों ने उनके आवास पर जाकर दो मिनट मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। 
साथ ही घाट पर श्रद्धांजलि दी। मौके पर रेलवे मालबाबू आनंद कुमार, चुनचुन कुमार, छोटन पांडेय, बाबर अली, रंजीत यादव, मनीष तिवारी, सुकेश कुमार, निराला बाबा, नारायण गुप्ता, बलीराम यादव, इत्यादि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.