पूर्वी चम्पारण : अधकपरियां में सघन मिशन इंद्रधनुष का जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के अधकपरियां पंचायत के मुर्गियां टोला गांव में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र सं० 129 के परिसर में मंगलवार को सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकार का शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ० शरत चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी श्री शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 0 से 05 साल तक के सभी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान के तहत कैम्प लगाकर टीकाकरण कराया जायेगा।
वही खबर की जानकारी देते हुए रामगढ़वा प्राथमिक चिकित्सा सह नोडल पदाधिकारी डॉ० प्रहस्त कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोई भी कर्मी या आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका काम कोताही करने पर कार्रवाही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बच्चो को पोलियो की दो बूंद पिला कर मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का सरकार के द्बारा चलाये जा रहे इस सराहनीय कार्य को धरातल पर कार्यान्वित किया जा रहा हैं और आने वाली पीढियों में कई बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।
मौके पर डॉ० गौतम पांडेय, सुशांत कुमार, यूनिसेफ रवि कुमार, केयर निवित्त कुमार, डब्लूएचओ-रजनीश कु० श्रीवास्तव, आशा फैसिलेटर ललीता कुमारी, आशा कार्यकर्ता-नुरसब्बा खातून, लालसा देवी, चंद्रावती देवी, सीमा देवी, आंगनबाड़ी सेविका-सायदा खातून, रेहाना खातून, आबदा खातून एवं झुन्ना कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, सहित सैकड़ों बच्चें एवं ग्राणीण लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.