पूर्वी चम्पारण : प्रधानाध्यापक द्वारा योगदान नहीं लेने का शिक्षक ने लगाया आरोप, अधिकारिओं से लगाई गुहार
घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| - |
प्राथमिक विद्यालय खुरहिया से 30 दिसंबर को स्थानांतरित होकर आये शिक्षक मुकेश कुमार का नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दीघा में प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी द्वारा योगदान नहीं लेने को लेकर पीड़ित शिक्षक ने वरीय अधिकारियों से गुहार लगाई है।
मामले में शिक्षक कुमार द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत डीपीओ स्थापना मोतिहारी को जानकारी देते आवेदन पत्र दिया गया था। जिसके आलोक में 3 जनवरी को डीपीओ स्थापना व 4 जनवरी को बीईओ शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा पत्र के माध्यम से प्रधानाध्यापिका को शिक्षक का योगदान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
लेकिन वरीय अधिकारियों के निर्देश को ताक पर रख अबतक शिक्षक का योगदान प्रधानाध्यापिका द्वारा नही लिया गया है। इस बाबत जानकारी के लिए प्रधानाध्यपिका से संपर्क साधा गया, परन्तु फोन रिसीव नही हुआ। वही बीईओ का मोबाईल बंद मिला।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.