समस्तीपुर : शाम ढलते ही पूसा थाना क्षेत्र में शुरू हो जाता है छीन झपट
पूसा थाना क्षेत्र के सड़कों पर शाम होते शुरू हो जाती छीना झपटी लूट की घटनाएं घटनाएं स्थानीय लोगों में है असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया है कुछ लोग तो ऐसा भी कह रहे हैं कि इन सभी घटनाओं में प्रशासन कि कहीं न कहीं अप्रत्यक्ष भूमिका है विदित हो कि नए वर्ष में अभी तक इस क्षेत्र में लगभग 10 घटनाएं घट चुकी है थाना अध्यक्ष इस तरह की घटनाओं पर प्राथमिकी लेने से भी बचते हैं मलिकौर ग्राम निवासी दीपांकर कुमार "गुंजन कुमार" का मोबाइल पिछले सप्ताह छीन लिया गया था इस संबंध में थाना अध्यक्ष से जब लोगों ने प्राथमिक लिखने को कहा तब थाना अध्यक्ष ने इसे टालने का प्रयास किया तदुपरांत लोगों ने एसपी के समक्ष आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कीl
ज्ञातव्य हो की 14 तारीख की शाम 7:00 बजे मामा सती मंदिर से आगे तीन लोग काले रंग की पल्सर बाइक से पीछा करके आए और मालपुर निवासी युवक का बैग जिसमें लैपटॉप छीन लिया भागने के क्रम में संस्कृत उच्च विद्यालय मलिकौर के समीप गड्ढे में कुहासा के कारण गिर गया स्थानीय लोग दौड़े तब तक अपराधी भाग निकला अपराधी बाइक छोड़ गए बाइक के चेचिस नंबर बाइक पर लगे एजेंसी के स्टिकर से स्थानीय युवा नेता रवि रंजन ने प्रशासन की मदद लेकर अपराधिक तक पहुंचने का प्रयास किया अपराधी चंपापुर अंगरेल बलिगांव थाना अंतर्गत वैशाली जिला के बताया गया है
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.