Breaking News

पूर्वी चम्पारण :- एसएसबी के द्वारा किया गया चिकित्सा शिविर का आयोजन



बनकटवा /पूर्वी चम्पारण। 


-
एसएसबी 71वीं  वाहिनी के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को अठमोहान बिश्वकर्मा चौक पर निःशुल्क मानव चिक्तिकसा शिविर, निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे मानव व पशुओ के निशुल्क चिकित्सा के साथ साथ किसानों को निःशुल्क कृषि यंत्र भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि एसएसबी कमांडेंट देवानन्द ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि एसएसबी सीमा के सुरक्षा के साथ साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को स्किल ट्रेनिंग, निःशुल्क मेडिकल की सुविधा तथा पशुओं को निःशुल्क मेडिकल की सुविधा दे रही है।

इस शिविर में एसएसबी के चिक्तिकसक डॉ सुधीर कुमार व डॉ पंकज तेवतिया के द्वारा करीब 300 मरीजो का चिक्तिकसा कर निःशुल्क दवा दिया गया। कार्यक्रम के अवसर पर अठमोहान कैम्प के इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार मिश्रा, जमुनिया कैम्प के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह, मुखिया अवधेश कुमार सहित  एसएसबी जवान व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.