पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में मानव श्रृखला को लेकर रक्सौल एसडीओ एवं प्रखंड बीडीओ ने की बैठक, शिक्षकों ने किया मानव श्रृंखला का बहिष्कार
शिक्षकों ने कहा पेड़ भी लगायेंगे, जल भी बचायेंगे, लेकिन मानव श्रृंखला में नही जायेंगे
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई रामगढ़वा के मानव श्रृंखला को लेकर सफल बनाने के लिए रामगढ़वा प्रखंड ई.किसान भवन के परिसर में शनिवार को रक्सौल एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। वही एसडीओ अमित कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने सम्बोधित करते हुएं बताया कि प्रखंड स्तरीय सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अपील की आपलोग मानव श्रृंखला में भाग लेकर भागीदारी बनें।
वही बैठक के उपरांत में शिक्षक संघ के मूल इकाई जिला सचिव नागेंद्र पांडेय,जिला प्रवक्ता श्री निवास कुमार एवं अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी मांगे की प्रस्ताव रखा और कहा जब तक सरकार हमारी मांगे पुरा नही करेगी तब तब शिक्षकगण बंधुओं की निराश चिन्ताजनक रहेगा।
वही शिक्षक संघ मूल इकाई जिला संगठन महासचिव संदीप सिंह अंजनी सिंह एवं प्रखंड शिक्षक संघ मूल इकाई उमेश नारायण सिंह एवं संतोष सिंह ने रामगढ़वा बीआरसी के परिसर में शनिवार को बैठक में बताया कि बिहार सरकार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई रामगढ़वा एवं जिला स्तरीय सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बिहार सरकार के समक्ष शिक्षकों के निम्नांकित मॉगो को 15 जनवरी 2020 तक पुरा करने की अंतिम समय सीमा दिया लेकिन हमारी मॉगे पुरी नही होने से सभी शिक्षको की निराश मायूसी दुख दर्द ठेश पहुंचने के कारण शिक्षको द्बारा साथ चलकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं बीआरपी मुकेश सिंह कार्यालय में पहुंचकर प्रेस विज्ञप्ति का आवेदन प्रस्तुत की गयी।
उन्होंने यह भी कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया हैं कि 19 जनवरी को मानव श्रृंखला सहित इस प्रकार के सभी गतिविधि में भाग नही लिया जायेगा तथा जल जीवन हरियाली के लिए सभी शिक्षक और छात्र एवं छात्रा अपने घर पर ही पेड़ लगाया जायेगा। शिक्षकों ने कहा पेड़ भी लगायेंगे, जल भी बचायेंगे, लेकिन मानव श्रृंखला में भाग नही लेगें।
मौके पर शिक्षक सीआरसी अशोक कुमार मिश्रा, फणीन्द्र महतो, अकील अहमद खां, नन्दू कुमार, प्रखंड शिक्षक संघ मूल इकाई मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, शिक्षक संदेश मिश्रा, विनीत कु० मिश्रा, मो० नसीम, पवन कु० आशुतोष कुमार, सुनील ठाकुर, उमेश यादव, अरविन्द कुमार, नीतेश कुमार, तारीक अजीज, संजय बिहारी, राकेश कुमार, अविनाश कुमार, इत्यादि सैकड़ों शिक्षक लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.