Breaking News

सारण :- जिले में मानव श्रृंखला होगा ऐतिहासिक : अल्ताफ

-
छपरा (सारण) जिले में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला होगा ऐतिहासिक।नितीश कुमार का विकासात्मक नीतियों का देश कायल है।उनके विकास के मानदण्ड को दूसरे राज्य अनुकरण कर रहे है।यह बाते जिला जद यू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने छपरा सर्किट हाउस में शनिवार को जद यू के कार्यकर्ताओ पदाधिकारियो के साथ बैठक को संबोधित करते कही विधान पार्षद डाo वीरेन्द्र नारायण यादव  ने कहा की 19 जनवरी को आयोजित राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में सभी को शामिल होकर सफल बनाने की अपील करते कही।
उन्होंने कहा कि इस महत्वकाक्षी कार्यक्रम को सफल बनाकर मुख्यमन्त्री के आवाज़ को बुलन्द करना है।श्री बैजनाथ प्रसाद विकल ने कहा की एक  एक साथी अपने वार्ड व् बूथ स्तर के अध्यक्षो को कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करे।अतिपिछरा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश महतो ने कहा की 24 जनवरी को पटना कृष्ण मेमोरियल हल में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में सशमिल होने की अपील करते कार्यक्रम में जिले से शामिल होने वाले प्रतिनिधियों की समीक्षा भी किया।
बैठक मूलरूप से मानव शृंखला निर्माण व् जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पर आधारित रही।जहाँ वक्ताओं ने जिले राजनितिक परिपेक्ष्य सहित पार्टी के अन्य रणनीतियों पर खुल कर अपनी बाते रखी।मौके पर पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व विधायक विधान पार्षद जद यु के वरीय नेता राज्य परिषद सदस्य राज्य राजनीत सलाहकार समिति सदस्य सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष सभी प्रखण्डों प्रखड अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी के सम्मानित सदस्य शामिल थे।
बैठक को विधायक धूमल सिंह , पूर्व विधायक मंटू सिंह , कामेस्वर सिंह ,मुरारी सिंह ,अब्दुल रहीम राइन ,अरशद परवेज़ मुन्नी सत्यप्रकाश यादव ,नासिर हैदर ,माधवी सिंह ,जयप्रकाश यादव ,विजेंदर सिंह ,मनोज पटेल ,विशाल सिंह राठौर ,जहांगीर आलम मुन्ना ,ईस्वर राम ,इमतेयाज  परवेज ,सविता सिंह ,सी पी सिंह ,जावेद अब्बास पप्पू ,रवि प्रकाश ,सत्यनारायण सिंह ,पवन सिंह ,शम्भू मांझी,ओम्नाथ भारति ,जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज सहित दर्जनों लोगो ने सम्बोधित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.