Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में जल-जीवन हरियाली कार्यक्रम जागरूकता रथ को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

बिहार में 19 जनवरी 2020 को जल-जीवन हरियाली, नशामुक्ति तथा बाल विवाह को समाप्त करने को लेकर इसके समर्थन में बनने वाले मानव श्रृंखला को लेकर रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से जल जीवन हरियाली के प्रचार रथ को रवाना किया।

प्रचार रथ को रवाना करने के बाद खबर की जानकारी देते हुए प्रखंड बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से यह रथ जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में बिहार सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मानव श्रृंखला में भाग लेने को लोगो को जागरूक करेगा तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का प्रेरित करेगा।

मौके पर प्रखंड बीएसएस पप्पू कुमार, प्रखंड नाजीर अफजल हुसैन, सहायक रामाधार कुशवाहा, सुधीर कुमार, रामाधीन कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.