सारण : रोटरी क्लब छपरा और रेड क्रॉस सोसाइटी ने सदर अस्पताल में मरीजों को बांटे कंबल
पन्नलाल कुमार
![]() |
| - |
छपरा।जिले में चल रही भीषण शीतलहर को देखते हुए रोटरी क्लब छपरा और रेड क्रॉस सोसाइटी ने सदर अस्पताल के मरीजों के लिए कम्बल दान किया। संस्था के सदस्यों ने सिविल सर्जन माधवेश्वर झा और उपाधीक्षक डॉ राम इकबाल प्रसाद को कम्बल सुपुर्द किया जो बाद में जरूरतमंद मरीजों को दिए जाएंगे। इस पुनीत कार्य के लिए सिविल सर्जन ने रोटरी क्लब और रेड क्रॉस के सदस्यों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। इस मौके पर रेड क्रॉस की सचिव जीनत जरीन मशीह ने कहा कि रोटरी क्लब छपरा और रेड क्रॉस द्वारा जिले में कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत ठंड में भी संस्था गरीबों की मदद में आगे आई है।
इस मौके पर रोटरी क्लब छपरा के ,सचिव रो अमरेंद्र सिंह ,रेड क्रॉस सचिव जीनत जरीन मशीह,रो सुरेश प्रसाद सिंह ,डॉ शैलेंद्र सिंह,रोट्रैक्टर आजाद, पप्पू ,संकेत रवि, मौजूद रहे। रोटरी अध्यक्ष रो बी,के,सिन्हा ने बताया कि कंबल काफी बढ़िया क्वालिटी का है जो मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और ठंड से बचायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.