Breaking News

पूर्वी चम्पारण : टीईटी - एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने किया मानव श्रृंखला बहिष्कार का घोषणा

19 जनवरी को संघ द्वारा सभी प्रखंडों में होगा पौधरोपण


-
मोतिहारी। टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक नरसिंह बाबा मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मानव श्रृंखला का विरोध करने, 19 जनवरी को सभी प्रखंडों में संघ द्वारा पौधरोपण करने, 31 जनवरी तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
वही डीईओ कार्यालय में नवप्रशिक्षित शिक्षकों के मुद्दे पर चल रहे अनशन को संघ का समर्थन जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह एवं महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि डीईओ से वार्ता के बाद संघ द्वारा आज से होने वाले अनशन को तत्काल स्थगित किया गया है। डीईओ ने समस्याओं के समाधान हेतु  एक सप्ताह का समय लिया गया है। अगर एक सप्ताह में समाधान नही होने की स्थिति में संघ पुनः अनशन का निर्णय लेगा।
वही उपाध्यक्ष रोहन पांडेय, सुधाकर पांडेय, रंजीत यादव ने कहा कि समान काम समान वेतन सेवा शर्त के लिये संघ मानव श्रृंखला का विरोध करेगा साथ ही इसी दिन संघ द्वारा सभी प्रखंडों में पौधरोपण कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक के अंत मे संघ के सदस्यता प्रभारी ने सभी को सदस्यता ग्रहण करवाकर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
बैठक में तरुण पासवान, रामविनय शर्मा, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेश गुप्ता, सुभाष पासवान, नामित किरण, प्रकाश यादव, आनंद शंकर उपाध्याय,  संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.