सारण : जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ वीके चौधरी को दी गयी विदाई
पन्नालाल कुमार, सारण।
![]() |
| - |
छपरा। सदर अस्पताल में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार चौधरी को भावभीनी विदाई दी गयी। वहीं नए डीआईओ डॉ अजय कुमार शर्मा का स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में इनका बहुत बड़ा योगदान है। टीकाकरण में सारण जिला को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. माधवेश्वर झा ने की। जबकि, संचालन डब्ल्यूएचओ के एसएमएमओ डॉ रंजितेश कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डीआईओ की कर्तव्यनिष्ठा, उनकी स्वच्छ व ईमानदार छवि की प्रशंसा की तथा प्रतिरक्षण के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को मिल का पत्थर करार दिया। सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इनका प्रोमोशन एसीएमओ कटिहार के रूप में हुआ है। हम उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ वीके चौधरी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से मिले सहयोग पर सबका आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अपर स्वास्थ निदेशक डॉ अरविंद कुमार गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा, डीएमओ डॉ दिलीप कुमार सिंह, डीआईओ डॉ अजय कुमार शर्मा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ रंजितेश कुमार, निवर्तमान डीआईओ डॉ वीके चौधरी, डीपीओ वंदना पांडेय, यूनिसेफ एसएमसी आरती त्रिपाठी, डीपीएम अरविंद कुमार, डीपीसी रमेश चन्द्र कुमार, डीएमएनई भानू शर्मा, डीसीएम ब्रजेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.