बिहार : विधानसभा के चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार का बड़ा फरमान,अल्पसंख्यकों को मोहने की कोशिश
![]() |
| - |
पटना। विधानसभा के चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा आदेश दिया है।अल्पसंख्यकों को खुश करने को लेकर सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है।मंत्रिमंडल सचिवालय ने सभी प्रधान सचिव सचिव कमिश्नर डीएम के समेत तमाम अधिकारियों को आदेश दिया है कि वह उर्दू के साथ ही अब नाइंसाफी नहीं कर सकते।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने यह आदेश जारी किया है।यह अपने आदेश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि अब सभी सरकारी निमंत्रण पत्रों शिलापट्ट सरकारी आयोजनों के बैनर पोस्टर के साथ ही अधिकारियों के नेम प्लेट उत्तराधिकारी पट्ट समेत तमाम सरकारी कार्यक्रमों में हिंदी के साथ उर्दू का प्रयोग होना चाहिए।
अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि उर्दू बिहार की दूसरी भाषा है लिहाजा सभी जगहों पर उर्दू का हर हाल में प्रयोग होना चाहिए। इसको लेकर पहले भी आदेश दिया गया था लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है।
अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि उर्दू बिहार की दूसरी भाषा है लिहाजा सभी जगहों पर उर्दू का हर हाल में प्रयोग होना चाहिए। इसको लेकर पहले भी आदेश दिया गया था लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.