Breaking News

बरवाखुर्द एसएसबी कैम्प के जवानों के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज

राहुल कुमार, घोड़ासहन।
सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान को लेकर 20वी बटालियन बरवाखुर्द एसएसबी कैम्प के जवानों के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आगाज किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में कैम्प के सब इंस्पेक्टर अमृत प्रधान के नेतृत्व में जवानों द्वारा विद्यालय परिसर में साफ सफाई की गई। 

इस दौरान स्कूली बच्चों को साफ सफाई के महत्व के बारे में भी बताया गया।यह स्वच्छता पखवाड़ा दिवस 1 दिसम्बर से आगामी 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.