Breaking News

सारण : कालाजार उन्मूलन के लिए सघन जांच करेगी केंद्रीय टीम


सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दस दिनों तक प्रत्येक प्रखंडों का अनुश्रवण करेगी केंद्रीय टीम
कर्मियों को नहीं मिलेगा अवकास

-
छपरा। सारण में कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्रीय टीम सघन अनुश्रवण करेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय टीम दस दिनों तक सारण विभिन्न प्रखंडों में कालाजार उन्मूलन को लेकर सघन जांच करेगी। इस संबंध सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है। जिसमें कहा गया है कि कालाजार से संबंधित सभी प्रतिवेदन एक संचिका में अच्छे तरीके से रखेंगे, ताकि केंद्रीय दल का दिखाया जा सके। इसके अतिरिक्त अपने संस्थान में कालाजार उपचार कार्ड को चिकित्सक के द्वारा अद्यतन करके अधोहस्ताक्षरी एवं डीभीबीडीसीओ को सूचित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया केंद्रीय टीम के भ्रमण के दौरान सभी चिकित्सक अपने-अपने ड्रेस कोड में रहेंगे। चिकित्सक कक्ष में कालाजार से संबंधित पोस्टर एवं उपचार संबंधित दिशा-निर्देश लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं सिविल सर्जन ने कहा कि इस दौरान किसी भी कर्मियों को अवकास पर जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी।   

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश: 

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि 9 से 19 दिसंबर तक भारत सरकार व विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीम के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कालाजार उन्मूलन को लेकर सघन अनुश्रवण किया जाना है। इसको लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम बीसीएम को इसकी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। 

आशा घर-घर जाकर मरीजों की खोज करेगी:

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से आशा के माध्यम से घर-घर जाकर कालाजार मरीजों की खोज कराना सुनिश्चित करेंगे तथा इसको रिपोर्ट भेजेंगे। साथ यह भी निर्देश दिया गया है कि बीसीएम गांव की आशा को कालाजार के संबंध में पूर्ण जानकारी देंगे। 

मरीजों के पर्ची पर लगेगा मुहर:

सभी अस्पतालों में वाहय कक्ष के डाटा इंट्री ऑपरेटर के पास एक मुहर है जिसमें लिखा है कि ‘15 दिनों से अधिक बुखार हो सकता है कालाजार’ यह मुहर 15 दिन से ज्यादा बुखार वाले मरीज के पर्ची पर लगाया जायेगा। इसका प्रतिदिन का रिपोर्ट डाटा इंट्री ऑपरेटर के द्वारा दिया जायेगा। 

लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान का निर्देश:

सभी लेखापाल को निर्देश दिया गया है कि कालाजार मरीजों का लंबित प्रोत्साहन राशि को दो दिनों के अंदर भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे। वहीं आशा कार्यकर्ताओं का भी लंबित प्रोत्साहन राशि को भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.