Breaking News

बालू पर जल जीवन हरियाली को देख सीएम ने कहा धन्यवाद मधुरेन्द्र, डीएम देख हुए अचंभित


  • "धन्यवाद मधुरेन्द्र" सीएम के इस बात पर डीएम हुई अभिभूत
  • सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने मुख्यमंत्री के स्वागत में बनायीं अपनी अद्भुत कलाकृति


बाजपट्टी, सीतामढ़ी : बिहार में चल रहे सरकार के जल जीवन और हरियाली अभियान के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड के गोट पंचायत के आबीदपुर गांव पहुंच कार्यक्रम की समीक्षा की। वहीं पंचायत सरकार भवन परिसर में विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र बालू पर बनायीं गयी जल जीवन हरियाली की तस्वीर को देखी। मनमोहक इतना कि देखते के साथ सीएम नीतीश कुमार के मुख से निकल पड़ी "वाह मधुरेन्द्र अद्भुत हैं, तुम्हारे कलाविद्या। ऐसे ही कलाकृति बनाकर लोंगो में जागरूकता फैलाइये। मेरा आशीर्वाद आपके साथ हैं। सीएम के मुख से मधुरेन्द्र की प्रशंशा सुनकर जिलाधकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा भी अचंभित हो गए।


बता दे जिला प्रशासन सीतामढ़ी के बुलावे पर तीन दिन पहले से ही अपनी कलाकृति बनाने में जुट गये थे। मुख्यमंत्री से आने से पूर्व ही सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र आज अपनी विशेष कलाकृति जल जीवन और हरियाली का अंतिम टच देकर मुख्यमंत्री को अभिभूत कर दिया।


मौके पर बिहार सरकार के प्रभारी मंत्री सह नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, सीएम के मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, सीएम के सचिव अनुपम कुमार, सांसद सुनील कुमार पिंटू, एमएलसी रामेश्वर महतो, स्थानीय विधयाक रंजू गीता, विधयाक गायत्री देवी, डीडीसी प्रभात कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक गुड्डी चौधरी, बीडीओ मुकेश कुमार, सुधीर कुमार, सुजीत कुमार समेत सैकड़ों राजनैतिक हस्तियों व आमलोगों ने भी मधुरेन्द्र को शाबाशी दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.