Breaking News

पूर्वी चम्पारण :आगामी मानव श्रृखंला को लेकर रामगढ़वा प्रखंड में बीडीओ ने किया प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की बैठक, निकाली गई बाइक रैली

मानव श्रृंखला के दिन सभी विभागीय कार्यालय के कर्मियो की विशेष-अवकाश छुट्टी होगा रद्द-बीडीओ

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण

बिहार सरकार आदेशानुसार निर्देश दिये गये आलोक में 19 जनवरी 2020 को महापर्व मानव श्रृंखला को लेकर पूरी तैयारियों के साथ उसी दिन सुबह साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे दोपहर तक राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों लोग शामिल सुनिश्चित हैं।

यह कार्यक्रम रामगढ़वा प्रखंड अंतगर्त ग्राम पंचायत रघुनाथपुर शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से दक्षिण के तरह ग्राम पंचायत बेला,एवं सुगौली प्रखंड के सीमा भैसड़ा पुल तक रूट निर्धारित की गई हैं।उक्त बातों की जानकारी प्रखंड बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने दी।वही मानव श्रृंखला को लेकर रामगढ़वा प्रखंड के ई.किसान भवन के परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की बैठक अध्यक्षता बीडीओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

बीडीओ ने बताया कि बैठक में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया हैं कि मानव श्रृंखला के दिन किसी कार्यालय में अवकाश की छुट्टी लागू नही हैं।यह मानव श्रृंखला जल-जीवन हरियाली,नशामुक्ति, बाल विवाह समाप्ति, और दहेज उन्मूलन पर आधारित होगा।
उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला को जागरूकता करने के लिए प्रखंड ई. किसान भवन प्रागंण से रामगढ़वा पेट्रोल पम्प तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर विधिवत प्रचार-प्रसार कर मानव श्रृंखला को सफल बनाया जा सके।

मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक,प्रखंड साख्यिकी पदा० पप्पू कुमार,एमडीएम प्रभारी कृष्णा कुमार श्रीवास्तव,बीआरपी मुकेश कुमार सिंह, सीआरसी अशोक कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार, फणीन्द्र महतो,नन्दू राम,अकील अहमद,प्रधानाध्यापक उमेश नारायण सिंह,डॉ० संजय सिंह,जुनैद आलम मंसूरी,मीना देवी,पूनम देवी,एवं पंचायत सचिव,आवास सहायक,विकास मित्र,तालीसी मकरज शिक्षा सेवक,इत्यादि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.