सारण : मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की सफलता में मीडिया की भूमिका अहम: डीआईओ
• प्रथम चरण के अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल
• जागरूकता व प्रचार-प्रसार से मिली सफलता
पन्नालाल कुमार।
![]() |
| - |
छपरा/30 दिसंबर। किसी भी स्वास्थ्य कार्यक्रम की सफ़लता में मीडिया की सहभगिता अहम होती है। जिले में 2 से 12 दिसंबर तक सघन मिशन इंद्रधनु 2.0 अभियान चलाया गया था। जिसमें शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। इसमें मीडिया का अहम योगदान रहा। उक्त बातें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कही। उन्होने कहा कि इस अभियान की व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया का काफी सहयोग प्राप्त हुआ। जिससे लक्ष्य से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जिले के छह प्रखंडो में अभियान चलाकार नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों व महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया था। उन्होने बताया 2264 बच्चे व 417 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 2593 बच्चे 458 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य से अधिक है। यह अभियान मीडिया के सहयोग से हीं सफल हो पाया है।
छह जनवरी से चलेगा द्वितीय चक्र:
जिले में छह जनवरी से सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का द्वितीय चक्र शुरू होगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। छह प्रखंडों में यह अभियान चलेगा।सभी प्रखंडों से माइक्रोप्लान व लक्ष्य निर्धारित कर जिलामुख्यालय को भेजा जा चुका है। अभियान की सफलता के लिए 4 जनवरी को सदर अस्पताल के एएनएम स्कूल के छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली जायेगी।
इन प्रखंडों में चलेगा अभियान
डीआईओ डॉ. चौधरी ने बताया कि जिले के छह प्रखंडों में अभियान चलाया जायेगा। मढौरा, मांझी, पानापुर, लहलादपुर, मशरक,परसा एवं शहरी क्षेत्र में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.