Breaking News

सारण : रुड़सेट में निःशुल्क बकरी पालन की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों को परिभ्रमण कराया

विकास कुमार की एक रिपोर्ट

श्री धर्मस्थल मंजूनाथस्वर शिक्षण संस्थान,केनरा बैंक एवं सिंडिकेट बैंक प्रयोजित रुडसेट संस्थान( ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के द्वारा बकरी पालन की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक युवतियों को परिभ्रमण कराया गया जिसमें सभी परीक्षार्थियों को वैशाली जिले के दाउदपुर पंचायत के वार्ड 11 में अबुल कलाम आजाद जी के बकरी फ्रॉम का परिभ्रमण कराया गया वही अपने बकरियों के बेरे को घुमाते हुए कलाम आजाद ने बकरी की रख रखाव व चार किस्म के प्रजातियों को भी दिखाया व कैसे पालन व किस किस्म की बकरियों से अधिक पैसा कमाया जा सकता हैं तथा जारे के दिनों बकरियों कैसे स्वस्थ रखा जा सकता हैं खुद से निजाद किये दवा भी दिया और उसकी खूबियों को बारीकी से समझाया।वही रुड़सेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने कहा की हमारी संस्थान का मुख्य उद्देश्य ही हैं कि देश मे बढ़ने बेरोजगारी दूर कैसे कम किया जा सकता हैं । इस हेतु   संस्थान अलग-अलग तरह के प्रशिक्षण   जिले के मांग व अवसर को देखते हुए आयोजित करती रहती है ।इसी कड़ी में संस्थान ने  प्रथम बार बकरी पालन हेतु प्रशिक्षण शरू किया है । उन्होंने कहा कि  इस तरह संस्थान  पिछले 11 वर्षों से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं । खास कर सुदूर गांव व  देहात क्षेत्र में गुजर बसर कर रहे है गरीब  युवक-युवतियां हमारे संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर खुद रोजगार कर रहे हैं। इस परिभ्रमण में अतिथि संकाय डॉ  एन पी  सिंह,रुपम कुमारी, शिल्पी कुमारी, सोनू कुमार,आजाद समेत बैच के सभी ट्रेनीज मैजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.