Breaking News

पूर्वी चम्पारण: अज्ञात बदमाशो ने बाइक सहित नगद रुपए छीन हुआ फरार

राहुल कुमार, घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण):
आदापुर के कोरैया से अपने घर लौट रहे युवक से थाना क्षेत्र के बरवा कला चौक के पास से अज्ञात बदमाशों ने बाईक सहित पांच हजार नगद लूट ली. घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जाती है.घटना को लेकर बाईक सवार युवक थाना क्षेत्र के जगीरहा कोठी निवासी उमेश कुमार द्वारा रविवार को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.


दिए गए प्राथमिकी में बताया गया है की आदापुर से अपने घर आ रहे थे की इसी बीच बरवा कला स्कुल के निकट तीन बदमाशों ने मार-पीट कर नगद एवं बाईक छीन फरार हो गए. घोड़ासहन थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.