Breaking News

पूर्वी चम्पारण : कदमवा पंचायत में बांटा गया 850 डस्टबिन

टुनटुन कुमार सिंह/घोड़ासहन/पूर्वी चम्पारण। 



-
घोड़ासहन।  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के कदमवा पंचायत में डस्टबिनों का वितरण किया गया। अभियान के शुरुआत में पंचायत के मुखिया, ग्राम सेवक, वार्ड सदस्य के उपस्थित में प्रथम दिन 850 डस्टबिनों का वितरण किया गया। मुखिया ओमप्रकाश यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायत के रहने वाले सभी परिवारों को घर-घर 2 डस्टबिन वितरण करना है। एक सूखे कचरे के लिए तथा दूसरा गीले कचरे के लिए। योजना का उद्देश्य देश को कचरा मुक्त बनाकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.