 |
| बरवा कला बूथ |
घोड़ासहन। प्रखंड के 11 पंचायतों में पैक्स चुनाव आज बुधवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस मतदान के लिए कुल 37 मतदान केंद्र बनाये गए थे। सभी बूथों पर सुवह से ही काफी संख्या में महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी। चुनाव स्वच्छ शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी बूथों पर दंडाधिकारी की नियुक्ति भी की गयी थी। प्रखंड के श्रीपुर बूथ जहाँ दोपहर में सुन्न दिखाई दिया,
 |
| घोड़ासहन दक्षिणी बूथ |
वहीँ बरवा कला के बूथों पर संध्या कल तक लम्बी कतार दिखी। चुनाव पर्यवेक्षक सह बेतिया कृषि पदाधिकार विजय प्रकाश सभी बूथों का जायजा लेते दिखे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती मेघा कश्यप ने बताया कि 11 पैक्स पर अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए निर्धारित मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ तथा करीब 3 बजे तक सम्पन्न हुआ। हलाकि कुछ बूथों पर देर तक चुनाव के लिए मतदान हुआ। वही लगभग 62 प्रतिशत मतदान होने की बात बताई गई। उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य गुरूवार को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.