Breaking News

पूर्वी चम्पारण : घोड़ासहन पुलिस की करवाई में बाजार अवस्थित आवासीय परिसर से 32 बोरा विदेशी छोहाड़ा जप्त

राहुल कुमार, घोड़ासहन। 



-
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन बाजार के एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर भारी मात्रा में बिदेशी छोहाड़ा जप्त करने में सफलता पाई है। उक्त छापेमारी डीएसपी सिकरहना शिवेन्द्र कुमार अनुभवी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें घोड़ासहन थाना अध्यक्ष कुमार रोशन के साथ अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष रोशन ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक आवासीय परिसर में विदेशी छोहाड़ा नेपाल के रास्ते मंगा कर स्टॉक किया गया है। जिसको लेकर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल की टीम आवासीय परिसर में शनिवार की संध्या छापेमारी की। छापेमारी में 32 बोरा विदेशी छोहेड़ा बरामद किया गया। कागजी प्रक्रिया के बाद इसे मोतिहारी कस्टम को सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.