Breaking News

सारण : सिताबदियारा के रामनगर टोला नेत्र जऑपरेशन में 73 मरीज में से 26 मरीज का सफल हुआ ऑपरेशन

पन्नालाल कुमार



-
छपरा (सारण) सिताबदियारा के रामनगर टोला में  रोटरी क्लब छपरा में पिछले दिनों रोटरी आई कैम्प  रोटेरियन अमरेन्द्र सिंह के प्रयास से लगाया गया था, जिसमे 174 लोगों की नेत्र जांच रोटरी क्लब के चिकित्सकों द्वारा की गई थी । सिताबदियारा के रामनगर टोला से मोतियाबिंद के चयनित 73 मरीजों में से 26 मरीजों को कुचायकोट रोटरी नेत्र अस्पताल भेजा गया था।जिनका सफल ऑपरेशन  हुआ । ऑपरेशन करा कर लौटे लोगो ने  आँख बन जाने से रोटरी क्लब छपरा के मेम्बरों की तारीफ़ किया और धन्यवाद दिया।इस शिविर का आयोजन स्थानीय  मुखिया प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह के सहयोग से किया गया था और अस्पताल जाने की ब्यवस्था भी चंदन सिंह ने किया ।इसकी जानकारी रोटरी क्लब के सचिव अमरेंद्र सिंह ने दी। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा ने बताया कि बाकी बचे मरीजों के भी नेत्र का ऑपरेशन कराया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.