सारण : प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने लगाया माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन के लिए तनाव मुक्त एवं मेडिटेशन शिविर
पन्नालाल कुमार/सारण।
![]() |
| - |
जलालपुर (सारण) प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, छपरा के द्वारा माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन जी एस बंगरा एवं आई टी बी पी केंद्र जलालपुर में तनाव मुक्त एवं मेडिटेशन शिविर आयोजित किया । इस शिविर की खासियत यह रही कि इस शिविर में आने वाले व्यक्तियों के लिए तनावमुक्त मेडिटेशन अनुभूति के बारे निःशुल्क जानकारी दी गई। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की सामाजिक विंग के तरफ से 25 दिसंबर को लोगों के लिए खुशनुमा एवं स्वस्थ जीवन की कला कार्यक्रम को रखा गया ।
आज के आपाधापी एवं तनाव भरी जीवन में प्रत्येक इंसान के अंदर से शांति प्रेम व खुशी गायब सी हो गई है। इसलिए ब्रह्मा कुमारीज की ओर से परिवार समाज के साथ स्वयं को खुश रखने ,प्रेम शांति का अनुभूति करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें दिल्ली से प्रेरक वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी पूनम वहन एवं मुख्य वक्ता राजयोगी ब्रह्माकुमार डॉक्टर दिनेश भाई विभिन्न तरह से अपने जीवन को खुशनुमा, शांत बनाने की विधि बताए तथा राजयोग मेडिटेशन के द्वारा समाज में फैले अशांति, गिरता चरित्र वह महिला सशक्तिकरण के ऊपर अपने व्याख्यान दिए।

इस शिविर को सम्बोधित करते हुए डॉ निर्मला ने कहा कि मेडिटेशन से मन को शांति मिलती है।परिवारिक रिलेशनशिप मजबूत होता है तथा मानसिक तनाव खत्म होते है।
माँ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की सचिव जया राठौर ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा माँ यूथ ऑर्गेनाईजेशन में शिवर लगाने का फायदा यह हुआ कि इन लोगो ने इस शिविर के माध्यम से मेरे मन की बात कह डाली।मैं यदि उपस्थित लोगों को कहती कि मेडिटेशन से टूटते परिवार को बचाया जा सकता है। लोगो की अशांति को दूर कर स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। इस शिविर में सैकड़ो की संख्या में छात्रों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
। इस कार्यक्रम में माँ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के नितांत राठौर ,राठौर श्रीमान ,रीना सिंह, अमित सिंह,अमरेंद्र सिंह गोलू ,बजरंगी,सोनू सोनी,मुनेश्वर,अजहर तथा प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रियेश रंजन सिंह, प्रोफेसर मंजू सिंह ,बीके अनामिका ,बीके शांता एवं अन्य प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्य ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.