सारण : जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक सिद्ध होगा कपड़ा बैंक : थानाध्यक्ष
छपरा जंक्शन पर लियो क्लब ऑफ फेमिना ने की कपङा बैंक की स्थापना
पन्नालाल कुमार /सारण।
![]() |
| - |
सारण (छपरा) पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना परिसर में लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की ओर से स्थापित कपड़ा बैंक समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता में सार्थक सिद्ध होगा । उक्त बातें रेल थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने कपड़ा बैंक का शुभारंभ करते हुए बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि क्लब का यह प्रयास काफी सराहनीय और प्रेरणादायक है, इससे समाज के सभी लोगों को प्रेरणा लेकर इस कार्य में सहयोग करना चाहिये । उन्होंने कहा कि यह नई पहल वर्षों से समाज के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके माध्यम से वैसे लोग कपड़ा प्राप्त कर सकेंगे, जिन्हें कपड़े की जरूरत है और वैसे लोग उन कपड़ों का सदुपयोग कर सकेंगे, जिनके पास कपड़े बेकार पड़े हैं।
लेकिन उन्हें इसके लिए समय नहीं है कि वह जरूरतमंदों के बीच जाकर कपड़े का वितरण कर सकें। उन्होंने कहा कि जिनके पास अनुपयोगी कपड़े हैं, वह इस कपड़ा बैंक में अपना कपड़ा जमा कर सकते हैं और जिन्हें जरूरत है वह आकर यहां से अपने उपयोग का कपड़ा ले सकेंगे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष श्वेता कुमारी राय ने कहा कि लियो क्लब ऑफ कमिना छपरा हमेशा समाज के जरूरतमंद लोगों के सेवा और सहायता के प्रति तत्पर है तथा लीक से हटकर काम करने का प्रयास हमेशा किया जा रहा है ।
यही वजह है कि क्लब ने अपने कार्यों के बदौलत समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट व उत्कृष्ट पहचान कायम की है। इस मौके पर चेयरपर्सन डा एनके द्विवेदी, छपरा कचहरी रेल थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, पुसअनि विजय कुमार प्रसाद, थाना मैनेजर घनश्याम सिंह, क्लब के सदस्य धर्मजीत रंजन, प्रकाश कुमार, बबली कुमारी, शालिनी सुमन कुमारी, नेहा कुमारी, शिवम कुमार के अलावा रेल थाना के सभी पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.