Breaking News

पूर्वी चम्पारण : दरवाजे पर खडी बाईक चोरी, प्राथमिकी, जला बाइक पुलिस ने किया बरामद

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।


-
थाना क्षेत्र के हनुमान नगर से एक बाईक चोरी की घटना सामने आई है। जिसको लेकर हनुमान नगर निवासी बाईक ऑनर मनोज कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। अपने दिए आवेदन में बाइक ऑनर श्री कुमार ने बताया है कि उनका बाईक नं. बी.आर.05ए.सी.8392 सोमवार की संध्या करीब 7ः30 बजे दरवाजे पर खड़ा किया था। कुछ देर के बाद घर से बाहर निकलने पर बाईक गायब थी। आस पास काफी खोज बीन की गई। लेकिन बाईक का कहीं अता पता नही चला।
वहीँ स्थानीय रेलवे सिग्नल अवस्थित खेल मैदान के पास से पुलिस ने एक जले बाइक को बरामद किया है। जो दरवाजे से गायब बाइक के चेचिस नंबर से मिलता है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.