Breaking News

पूर्वी चम्पारण : नागरिकता संशोधन कानून के विरूध वाम दलों के बंद का मिला जुला असर

राहुल कुमार /घोड़ासहन।


-
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वाम दलों द्वारा आहुत गुरूवार को बाजार बंद का मिला जुला असर रहा। वाम दलों के बंदी का समर्थन छात्र संध आईसा ने भी किया।

बंदी को लेकर स्थानीय अंबिका पैलेस रोड अवस्थित आईसा कार्यालय से जुलुस निकाला गया। जुलुस बाजार, विरता चौक, भगत सिंह चौक, भगवानलाल चौक, अम्बेडकर चौक, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व प्रखंड कार्यालय होते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं लोगों से अपनी दूकाने बंद कर समर्थन करने का भी अनुरोध किया। मौके पर सीपीएम नेता अब्दूल सलाम, माले नेता ऐनुल मास्टर, भाकपा नेता पवन सिंह, मुन्ना राय, आईसा नेता मधुसुदन, रामबाबू राय, हरिओम कुमार, रंजन कुमार, धनंनजय कुमार, समीर खान, रौशन जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.