Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सिविल सर्जन ने किया पीएचसी का औचक निरक्षण

डॉक्टर समेत कई स्वास्थ कर्मी थे गायब


-
घोड़ासहन, पूर्वीचम्पारण। सीएस डा0 रिजवान अहमद ने गुरूवार को घोड़ासहन पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रेम सागर प्रसाद समेत कई चिकित्सक व कर्मी नदारद रहे। सिवील सर्जन ने बताया कि जब वे हास्पीटल पहुंचे तो हास्पीटल मे न तो कोई चिकित्सक उपस्थित थे और न ही कोई कर्मी। सूचना पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 प्रेम सागर प्रसाद,  चिकित्सा पदा0 डा0 रामनरेश प्रसाद सहित कई अन्य कर्मी पहुंचे। वहीँ कैंपस मे जांच व ईलाज के लिए दर्जनों की संख्या मे मरीज मौजूद रहने के बावजूद एक भी चिकित्सक व कर्मी का उपस्थित नही रहना घोर लापरवाही का घोतक बताया।
/
एम्बुलेंस बीते दो दिनों से खराब रहने की बात सिवील सर्जन को बताया गया। वही हास्पीटल से जुड़े किसी भी तरह का पंजी नही दिखाया जा सका। स्वास्थ्य प्रबंधक वगैर सूचना अनुपस्थित पाये गये। सीएस ने हालात -ए - मदेनजर स्थिति को गंभीरता से लिया।

वही आक्रोश व्यक्त करते ऐसे हास्पीटल को बंद कर दिये जाने तक की बात कह डाली। बताया कि मामले को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से प्रतिवेदन की माँग की गयी है  साथ ही विभागीय तौर पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। बहरहाल सीएस द्वारा औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य महकमे मे हड़कंप व्याप्त है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.