Breaking News

पूर्वी चम्पारण : मानव श्रृंखला की तैयारी को बीडीओ मानोज कुमार ने किया बैठक

संतोष राउत/ पताही /पूर्वी चम्पारण। 




पताही प्रखंड क्षेत्र में 19 जनवरी को जल जीवन हरियारी, नशा मुक्ति, आदि को लेकर मानव श्रृंखला निर्माण के लिए बीडीओ मनोज कुमार ने प्रखंड के सभी विभाग के कर्मियी के साथ मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के किसान भवन में बैठक किया। बैठक में मानव श्रृंखला निर्माण के तैयारियों की जानकारी ली गयी। मौके पर बीडीओ कुमार ने बताया कि 19 जनवरी को प्रखंड में 27 किलोमीटर क्षेत्र में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा।  मानव श्रृंखला शिवहर जिले के बेलवाघाट- देवापुर बॉर्डर से ढाका प्रखंड के भंडार पंचायत के बॉर्डर तक, उसके बाद  ढाका प्रखंड के भंडार पंचायत के बॉर्डर से बखरी, पताही झंडा चौक होते मिर्जापुर, कोदरिया होते फेनहारा प्रखंड के बॉर्डर तक मानव श्रृंखला निर्माण होगा। उंन्होने सभी विभाग के पदाधिकारियो को मानव श्रृंखला निर्माण के लिए दिशा निर्देश दिया। बीडीओ कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रखंड के सभी मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य के साथ बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में मानव श्रृंखला निर्माण के लिए लोगो को घरों से निकाल, मानव श्रृंखला में शामिल करने को प्रेरित करने की जानकारी दिया जाएगा। बैठक मे सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.