पूर्वी चम्पारण : सीमावर्ती क्षेत्रों में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठण्ड, पूरे दिन रही कनकनी
राहुल कुमार /घोड़ासहन
![]() |
| अलाव तापते लोग |
घोड़ासहन। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रो में मंगलवार को बदलते मौसम के मिज़ाज के बीच सुबह से ही पछुआ हवा के कारण ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। तापमान में आई इस गिरावट से सीमावर्ती क्षेत्र में कंपकंपी बढ़ गई है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान में 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। वही मंगलवार का दिन इस सीजन का न्यूनतम तापमान रहा । मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में शीतलहर जैसी स्थिति हो सकती है.स्थानीय लोगो की माने तो मौसम ने देर से ही सही पर ठंड ने अपनी तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम में हुए अचानक बदलाव से ठंड ने भी पूरे दमखम के साथ अपनी दस्तक दी है। तापमान अचानक गिरने से दिन में ही अंधेरा के साथ ठंड भी लगने लगी है। मंगलवार को पूरे दिन मौसम कुछ ऐसा ही रहा मौसम का मिजाज,सीमावर्ती क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे जाने से दिन में काफी ठंड रही। वहीं पूरे दिन तेज़ रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही. जिससे कनकनी बढ़ा दी। उधर मैनपाट में ठंड के तेवर ज्यादा तीखे हो गए हैं। इससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। 24 घंटे में पारा गिरने से तापमान दो दिन पहले तक धूप के कारण हल्की ठंड पड़ रही थी।लेकिन पछुआ हवा के साथ मौसम बदलते ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलने से तापमान गिर रहा है। मौसम अभी पूरी तरह साफ नही होगा । आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी जिससे ठंड बढ़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.