Breaking News

पूर्वी चम्पारण : जदयू महादलित प्रकोष्ट का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर किया गया अभिनन्दन

राहुल कुमार/घोड़ासहन। 




-
रितिकर राज को जदयू महादलित प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाइयां दी । वहीँ आज सोमवार को स्थानीय गांधीनगर अवस्थित समाधान क्लासेज परिसर में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जदयू के बिहार राज्य परिषद सदस्य सह ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा व अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री राज को फूल माला शॉल आदि देकर सम्मानित किया। श्री सिन्हा ने कहा कि रितिकर जी एक कर्मठ युवा है। पार्टी के प्रत्येक कार्यों में इन्होने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। कंधे पर डाले गए हर जिम्मेवारी को बखूबी निभाया है। जिलाध्यक्ष श्री राज ने पार्टी हित में कार्यरत रहने की बात दोहराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा एवं संचालन जिला महासचिव हरिश्चंद्र गुप्ता ने की। मौके पर जदयू नेता डॉ सचिदानन्द कुशवाहा, परदेशी कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, दीपललाल कुशवाहा, कृष्णा गुप्ता, वीरेन्द्र कुशवाहा, शक्तिनाथ झा समेत दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.