पूर्वी चम्पारण : 19 दिसम्बर को संपूर्ण बिहार बंद रहेगा - वाम दल
राहुल कुमार /घोड़ासहन।
![]() |
| - |
एनआरसी - सीएबी को वापस लेने, असम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में चल रहे आंदोलनों पर सैन्य दमन बंद करने, जेएनयू सहित अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के आंदोलन पर हमले बंद करने, फीस वृद्धि वापस लेने, महिलाओं के सुरक्षा एवं सम्मान के लिए और बिहार में जल - जीवन - हरियाली मिशन के तहत गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ 19 दिसंबर को वामपंथी दलों द्वारा राष्ट्रीय प्रतिवाद दिवस के दिन आहूत बिहार बंद की सफलता के लिए सोमवार को वामपंथी दलों की संयुक्त बैठक घोड़ासहन के गांधी नगर अवस्थित आइसा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता माकपा नेता कॉमरेड सलाम ने की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 18 दिसंबर को प्रखण्ड में संयुक्त रूप से लाउडस्पीकर प्रचार, नुक्कड़ सभा और पर्चा वितरण किया जाएगा। 19 दिसंबर को बंद की सफलता के लिए शहर में संयुक्त जुलूस निकाला जाएगा।मौके पर भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव ऐनुल हक, भाकपा नेता पवन सिंह, आइसा बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन, पंकज कुमार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.