Breaking News

पूर्वी चम्पारण : सीमा क्षेत्र से करीब 19 क्विंटल छुहाड़ा जप्त

पूर्वी चम्पारण।

झरौखर पुलिस की करवाई में 19 क्विंटल छोहाड़ा जप्त :-  

झरौखर पुलिस ने रविवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के बरौखर फुलवारी से 43 बोरा छोहाड़ा जप्त किया है। बताया जाता है कि जप्त छोहाड़ा तस्करों द्वारा नेपाल के रास्ते भारत में लाया गया है। सुबह होने के कारण पकड़े जाने के डर से गाड़ी खाली कर तस्कर चलते बने। थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि छोहाड़ा
जप्त छोहाड़ा 
का वजन 19 क्विंटल 800 ग्राम है। जिसका अनुमानित कीमत 3 लाख 96 हजार आंका गया है। वहीं कागजी प्रक्रिया पुरी कर इसे कस्टम को सुपुर्द कर दी गई है। इधर कस्टम सुपरीनटेन्डेन्ट ने भी छोहाड़ा पकड़े जाने की पुष्टि की है। 


घोड़ासहन होता है स्टॉक व डिस्पैच :-

बताया जाता है कि पाकिस्तान से आना वाला छोहाड़ा भारत में प्रतिबंधित है। वहीं इन दिनों सीमाई क्षेत्रों में तस्करों की नजर छोहाड़ा, सुपारी व काली मिर्च आदि पर लगी हुई है। स्थानीय लोगो की माने तो दिन के उजाले में भी तस्कर पिकअप, ट्रेक्टर आदि पर लादकर आसानी से इन सामानो को ठिकाने लगाते हैं। इसके लिए सीमाई क्षेत्र का घोड़ासहन तस्करों के लिए लक्की हब साबित हो रहा है। जिसमें घोड़ासहन डीह अवस्थित महंथ मुहल्ला के बाद अब गांधी नगर इन तस्करों का सेफ रैन बसेरा बना हुआ है। जहां से रातो रात छोहाड़ा, सुपारी व काली मिर्च सहित अन्य समानो का स्टॉक व डिस्पैच करने के लिए गोदाम भी बनाया गया है। बताया जाता है कि इन तस्करों को बड़े अधिकारियों व स्थानीय कुछ नेताओं का भी संरक्षण प्राप्त है।
अनलोड होता जप्त छोहाड़ा 

तस्करों की कट रही चांदी :- 

विदित हो कि बाजार डीह के महंथ मुहल्ला में कुछ वर्ष पूर्व तस्करों द्वारा कस्टम अधिकारियों पर हमला भी किया गया था। जहां से मकान मालिक के द्वारा गोदाम खाली भी करा लिया गया। तब से तस्कर इधर उधर सेफ जोन की तलाश में थे। वहीं गांधी नगर मुहल्ले में गोदाम होने से इन तस्करों की चांदी कट रही है। हालाकि सीमा क्षेत्र में कस्टम सहित कई एजेसियों को भी लगाया गया है। फिर भी उपलब्धी शून्य के बराबर है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.