Breaking News

पूर्वी चम्पारण : ढाका विधान सभा क्षेत्र के 303 मतदान केंद्रों पर 606 जदयू कार्यकर्ताओ को बनाया गया अध्यक्ष और सचिव

रिपोर्ट : राहुल कुमार , घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 

बूथ अध्यक्ष व सचिव के सूची का लोकार्पण 
ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व जदयू के राज्य परिषद सदस्य रामपुकार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र अवस्थित 38 पंचायत के जदयू कार्यकर्ताओ में नीतिश कुमार के प्रति सच्ची उत्साह है। उक्त आशय की जानकारी ढाका विधान सभा क्षेत्र के जदयू मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने आज घोड़ासहन में आयोजित बूथ अध्यक्ष व सचिव के सूची लोकार्पण कार्यक्रम में पत्रकारों को बताया। बताया कि ढाका विधान सभा क्षेत्र के ३०३ बूथों पर एक अध्यक्ष व एक सचिव बनाया गया है।  इस तरह से कुल ६०६ कार्यकर्ताओ की सूचि बनी है। आज शनिवार को लोकार्पण के पश्चात् इसे मुख्य मंत्री नितीश कुमार को सुपुर्द किया जायेगा। मौके पर मंगल कुशवाहा, हरी प्रसाद, मनोज जायसवाल, नंदू सिंह, परदेशी कुशवाहा, रीतिकर राज सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.