वंशी चाचा के पुण्यतिथि को जागृति दिवस के रूप में मनाया गया
शहीद वंशी चाचा की 22 वी पुण्यतिथि पर बुधवार को नगर के पटेल चौक के पास जागृति दिवस मनाया गया। पुष्प फूल माला अर्पण कर शहीद वंशी चाचा को याद किया गया। इस पुण्यतिथि (जागृति दिवस) के मौके पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं अवास बिभाग मंत्री श्री सुरेश शर्मा जी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार और कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता का आगमन बैरगनिया में हुआ।
मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि बैरगनिया को बंगमती अनुमंडल बनाने के लिये प्रयास किया जाएगा उसी तरह सभा का संचालन प्रो प्रमोद प्रियदर्शी ने किया। मंच संचालन ब्रजमोहन कुमार ने किया।
मौके पर सभी गणमान्य लोग शाहिद वंशी चाचा के पुत्र भोला साह समाजसेवी, पुलनिर्माण संघर्ष समिति के संयोजक ब्रजमोहन कुमार, रक्सौल जिला पार्षद इन्द्रासन गुप्ता, मुनेश्वर साहू, मुकेश कुमार, बजरंग दल के ओमप्रकाश साह, रंजन कुमार, भारतीय जनता पार्टी के विनोद वालिया, गणेश बाबा, विश्वनाथ पाठक, प्रो राजकुमार सिंह, बिजेंद्र कुमार,मोतिहारी जिला के नगर परिषद अध्यक्ष पति रमेश कुमार गुप्ता, बैरगनिया नगर परिषद शम्भु प्रसाद, मुझ० शंकर साहू, अनिल कु० गुप्ता, नागेश्वर साह, प्रमोद कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। बैरगनिया के सभी मंचासीन लोगो ने अपना अपना योगदान दिया और बंशी चाचा को श्रद्धांजलि दी।
कौन थे शहीद वंशी चाचा
शहीद वंशी चाचा के त्याग बलिदान ओर आत्मदाह का ही नतीजा है जो आज शहीद वंशी चाचा पुल बना जो कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार आकर उद्घाटन किये। इससे पहले बंगमती पुल न रहने कर कारण लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीतामढ़ी जाने में 20 नवंबर 1997 को बंशी चाचा ने आत्मदाह कर अपने प्राणों की आहुति दे कर बैरगनिया को जिला मुख्यालय से जोड़ने के साथ ही बैरगनिया के विकाश का रास्ता प्रसस्त किये वो एक समाजसेवी ओर अच्छे विचारधारा के लोग थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.