Breaking News

संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित एनजीओ द्वारा चम्पारण के लाल मुन्ना कुमार कर्मवीर चक्र से होंगे सम्मानित

मुन्ना कुमार की तस्वीर (फ़ाइल)
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
पूर्वी चंपारण के रहने वाले बिहार के लाल मुन्ना कुमार को संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्थित अंतरराष्ट्रीय परिसंघ की एनजीओ (आई-कांगो) द्वारा “कर्मवीर चक्र” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नोएडा में आयोजित 3 दिवसीय (25-26-27 नवंबर) “रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलौशिप” के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान प्राप्त करने वालों में देश-विदेश के नामचीन लोग रह चुके है जिनमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, सफ़ेद क्रांति के जनक वर्गीज़ कुरियन ,एक्ट्रेस गुल पनाग,संयुक्त राष्ट्र के पूर्व डाइरेक्टर डेविड नूर ,पूर्व अमेरिकी राजदूत और समाजसेवी जॉन ग्रैहम आदि शामिल है। 

बताते चले कि यह सम्मान मुन्ना कुमार को शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर्मशील रहने हेतु प्रदान किया जा रहा है। मुन्ना कुमार लगातार 10 वर्षो से अपने मोटिवेशनल कार्यशाला द्वारा छात्रों और युवाओं को उचित-मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है। मुन्ना कुमार नक्सल प्रभावित क्षेत्र पकड़ीदयाल के सिरहा पंचायत के रहने वाले है और आज एक दूरस्थ गाँव से बाहर निकलकर बीआईटी मेसरा से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश-दुनिया में एक यूथ मोटिवेटर के रूप में बिहार सहित पूरे भारत का नाम रौशन कर रहे है।

श्रीलंका, मालदीव, मलेसिया, नेपाल, भूटान, मंगोलिया आदि देश के साथ बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर लगातार छात्रों और युवाओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु उचित दिशा-निर्देश के साथ मोटिवेट कर रहे है। अपने यूट्यूब चैनल “मोटिवेशनल स्पीकर मुन्ना भाई” के माध्यम से भी युवाओं के अलग-अलग समयाओं के समाधान हेतु विडियो द्वारा मोटिवेट कर रहे है। 

साथ ही ख्वाब फ़ाउंडेशन बनाकर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को एक दिशा प्रदान कर रहे है।मोतीहारी की धरती पर अंतराष्ट्रीय यूथ सम्मेलन कराया जिसमें दर्जनों से ज्यादा देश के युवा प्रतिनिधि भाग लिए और पूरे विश्व के शांति-समृद्धि हेतु विचार मंथन हुआ और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संप्रति मुन्ना कुमार मोतीहारी के एलएनडी कॉलेज में बीसीए विभाग में एक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत है। इस सम्मान से ख्वाब फ़ाउंडेशन के युवा सदस्यो में काफी खुशी है और कॉलेज के साथ शहर के जाने-माने लोगो द्वारा बधाइयाँ प्राप्त हो रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.