Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में महिला विकास मंच समूह की हुई बैठक समपन्न

बैठक में उपस्थित महिलाएं
एम० कुमार, रामगढ़वा
रामगढ़वा स्थित विवाह भवन के परिसर में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ बीजेपी की सरकार के प्रसन्नता में महिला विकास मंच कमिटी जोर शोर से तैयारियों के साथ बैठक किया गया। इस बैठक का आयोजनकर्ता जिला भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री रूपा राज के नेतृत्व में की गई।

वही बैठक को संबोधत करते हुएं महिला मोर्चा महामंत्री रूपा राज ने बताया कि कमिटी बनाने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार में लाने के लिए अहम कठम उठाने की जरूरत हैं।महिलाओं को सरकार के कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का भी विचार-विर्मश की आवश्यकता भी हैं।

उन्होंने बताया कि पिछड़े महिलाओं एवं समाज में हो रहे अत्याचार एवं महिला शोषण को रोकने हेतु प्रशासनिक स्तर पर भी कमिटी बनाने के लिए विचार विर्मश की आवश्यकता महत्वपूर्ण हैं। वही बैठक के मंच संचालन भाजपा आईटी सेल संयोजक राहुल मोदनवाल ने किया। खबर की जानकारी राहुल मोदनवाल ने दिया। मौके पर प्रखंड के सभी पंचायतों के सैकड़ों महिला सदस्य उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.