रामगढ़वा सहारा इण्डिया के पीछे घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरो ने चुराया पांच लाख की सम्पति
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा मेन रोड सहारा इंडिया के ठीक पीछे अवस्थित घर के मुख्य गेट का ताला को तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा करीब ढाई लाख रूपया नकदी सहित लाखो रुपये की जेवर को चुरा कर भाग गया। चोरी सोमवार को मध्यरात्रि में घटी।
खबर की जानकारी देते हुए ठीक सामने दुकानदार मनोज कु० यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह करीब दस बजे अपना दुकान खोलने के समय पर आया तो देखा और सूना कि चोरी की गई वे लोग अपने परिजनों के साथ छठ मनाने अपने घर पलनवा थाना के सुखी सेमरा घर शनिवार को चले गए थे।
वही चोरो ने चोरी की गई दुकान की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये तीनो भाइयो के पत्नी के जेवर भी छोड़ कर चले गए थे जब वे लोग छठ मना कर वापस आया तो अपने घर मंगलवार की सुबह जब आये तो देखा गया कि घर का मेन गेट का ताला खुला हुआ था और सभी कमरे का दरवाजा व कमरों में रखे आलमीरा भी टूटा हुआ देख कर पुलिस को सूचित किया गया।
बताया गया है कि वही घटनास्थल के ठीक बगल में रामगढ़वा थाना के एक दरोगा जी किराये मकान पर रहते है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय पाठक ने मंगलवार को बताया कि रामगढ़वा मेन रोड सहारा इण्डिया के पीछे मकान में की गई चोरी की छानबीन की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.