Breaking News

एशिया फेम सोनपुर मेला में कला का जौहर बिखेरेंगें, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

बिहार पर्यटन निदेशालय ने सैंड आर्ट प्रदर्शन के लिए मधुरेन्द्र को दिया अनुमति

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण : अंतराष्ट्रीय पशु मेला से विख्यात एशिया फेम सोनपुर में बिहार सरकार द्वारा आयोजित 10 नवंबर से शुरू हुये और 13 दिसंबर 2019 तक चलने वाली इस 32 दिन के मेले में विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग बिहार सरकार के प्रबंध निदेशक राकेश रौशन ने सैंड आर्ट के प्रदर्शनी के लिए आमंत्रण-पत्र भेज अनुमति दे दी है। 


इसकी पुष्टि करते पर्यटन विभाग बिहार सरकार के सहायक निदेशक राहुल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बने मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के बगल में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड अंर्तगत बीजबनी गांव निवासी सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को आमंत्रित किया गया है। इनकी कलाकृति के लिए 30/20 का जगह एवं रंग, अबीर तथा बालू की व्यवस्था करा दी गई है। बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति विश्व के धरोहर में प्रसिद्ध बिहार के पर्यटन पर आधारित होगी। 


यह कलाकृति देश-विदेश तथा एशिया महादेश के कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के लिए बनायी जा रही हैं। गौरतलब हो कि यह युवा रेत कलाकार मधुरेन्द्र अपनी कला के बदौलत राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर रौशन करने में महारथ हासिल कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.