रेल ट्रैक पर मिले गुड्डु सिंह के शव मामले में हत्या का मामला दर्ज
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
घोड़ासहन(मोतिहारी): स्थानीय हाई स्कूल के फील्ड के पास शनिवार को रेल्वेट्रैक ट्रैक पर मिले स्थानीय वीरता चौक निवासी गुड्डू सिंह के शव मामले में रेल थाना रक्सौल में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. युवक के चाचा वीरेन्द्र सिंह के द्वारा रेल थाना को दिए आवेदन में बताया हैं की मेरे भतीजे की अज्ञात लोगों द्वारा अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य को मिटाने की नियत से घोड़ासहन रेल ट्रैक किनारे फेक दिया गया था.जिससे किसी को शक न हो.और मामला आत्महत्या में तब्दील हो जाये !
इधर मामले को लेकर जांच में पहुचे केश के अनुसधानकर्ता सह प्रभारी रेल थानाअध्य्क्ष ललन सिंह ने बताया की मामले में आवेदन के अधार पर कांड दर्ज कर लिया गया है मामले को लेकर रक्सौल रेल थाना में कांड संख्या 52/19 दर्ज किया गया है.मामले को लेकर अनुसधान जारी है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.