नरीरगीर चौक पे तोड़फोड़ की फोटो व वीडियो खिचने पर दबंगों ने दुकानदार को दिया जान से मारने की धमकी, डीएसपी ने दिया गिरफ्तार करने का आदेश
- बीते 5 नवंबर को कुछ दबंगों ने राज मोहम्मद के पंक्चर दुकान को तोड़ा था।
- दुकान तोड़ते वक्त हिफजुल्लाह ने कुछ वीडियो व तस्वीर ले रहा था जिसको लेकर दबंगों ने बुधवार को जान से मारने की कोशिश की।
- डीएसपी ने दिया गिरफ्तार करने का आदेश
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नरीरगीर चौक पे विगत 5 नम्बर को सुबह साढ़े आठ बजे के करीब में दबंगों ने राज मोहम्मद का बसेरा दुकान को उखाड़ कर फेक दिया साथ ही उनके घर का भी कुछ हिस्सा को नष्ट कर दिया हैं। बता दे कि बीते दिन जब दबंगों ने दुकान और घर को तोड़ने का काम चल रहा था तो मौके पर प्रशासन या अधिकारीगण घटनास्थल पर नही पहुंचे और खबर की पुष्टि में बताया कि मेरे(प्रशासन) पहुंचने से पहले ही तोड़फोड़ हुआ होगा।
वही इस घटना की वीडियो लेने के चलते दबंगों ने नरीरगीर चौक पे लाँज के परिसर में अवस्थित एक दुकानदार को बुधवार को शाम सात बजे के करीब में जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ।
आवेदक हिफजुल्लाह पिता इम्तियाज अहमद ने थाना प्रभारी को दिए अपने आवेदन में बताया कि घटना 5 नम्बर को सुबह में जमीन पर बसेरा टायर पम्पचर के दुकानदार राज मोहम्मद का दुकान दंबगों ने तोड़ दिया जिसको लेकर फोटो और वीडियो खिचने पर नरीरगीर के निवासी के समसुद्दीन मियां और उनके साथी दो-तीन आदमी को लेकर मेरे दुकान पर आकर धाबा बोला और नलकटी मेरे कनपटी पर लगाकर गाली देते हुए कहने लगा कि कल जब हमलोग राज मोहम्मद का घर और दुकान तोड़ रहें थे तो मोबाइल से फोटो और वीडियो ले रहा था अब साला तुम भगवान से बात करने जाओं और इसी बीच बचाव के लिए मेरा चिख सुनकर आस-पास के लोगों ने मेरा जान बचा,और भिन्न-भिन्न बातों को भी बताया।
उन्होंने उक्त बातों को लेकर दबंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया जिसमें थानाध्यक्ष के द्बारा जान से मारने की धमकी का धारा नही लगने के कारण वही नरीरगीर चौक पे वृस्पतिवार को सुबह 8 बजे के करीब में आवेदक के परिवार सदस्यों ने स्थानीय मुखिया मो० सफिउल्लाह,प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव अन्य प्रतिनिधियों के पास अपनी जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुएं अपना सारी बातों को बतायी।
उक्त बातों को गम्भीरता से लेते हुएं जिसमें रक्सौल डीएसपी संजय कुमार झा,और रामगढ़वा थाना प्रशासनों ने घटनास्थल पर निरीक्षण किया और दुकानदार और अगल-बगल ग्रामीणो को बुलाकर घटना की जानकारी के लिए पुछताछ किया गया कि जान से मारने की धमकी सत्य बाते साबित हुआ।
वही उपस्थित में मौजूद लगभग दो सौ से अधिक ग्रामीण लोगों ने बताया कि यह बाते बिल्कुल सत्य हैं। वही रक्सौल डीएसपी संजय कुमार झा ने ग्रामीणो के बीच कहा कि हिफजुल्लाह अहमद के दी गई एफआईआर दर्ज में रंगदारी और धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। वही प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि राज मोहम्मद और लोहा पांडेय का जमीनी विवाद को भी समाधान किया जायेंगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.