Breaking News

घोड़ासहन: एक ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को किया निलंबित व दो शिक्षकों का वेतन बन्द

घोड़ासहन: प्रखंड के रा उ म वि विजयी पड़रिया के प्रधानाध्यापक बैधनाथ मिश्रा को निलंबित करने तथा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले दो शिक्षक मो.हदीस व विन्देश्वर प्रसाद साह के वेतन पर रोक लगाते  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा एक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखा है. बीइओ द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया है कि बीते 6 अगस्त एवं 14 अक्टूबर को बीडीओ अशोक कुमार व प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव द्वारा संयुक्त रूप से किए गये निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाए जाने की जिक्र किया गया है.

उन्होंने बताया कि दोनों ही समय निरीक्षण के दौरान बच्चो की अंकित उपस्थिति व वास्तविक उपस्थिति में काफी अंतर पाया गया है.जबकि बीडीओ व प्रमुख के संयुक्त निरीक्षण में एक भी बच्चे उपस्थित नही पाए गए है.वही 14 अक्टूबर के निरीक्षण में दोपहर 1 बजे तक एक भी बच्चे की हाजिरी नही बनाई गई थी.साथ ही पत्र में यह बताया है कि बीते 14 अगस्त को सीआरसी कदमवा में मूल्यांकन कार्य के निरीक्षण के दौरान शिक्षक मो.हदीस व विन्देश्वर प्रसाद साह अनुपस्थित पाए गए.

पुनः उसी दिन दोपहर 1 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें भारी अनियमितता पायी गयी.जिसको लेकर बीते 22 अक्टूबर को प्रधानाध्यापक बैधनाथ मिश्रा से स्पस्टीकरण की मांग की गई थी लेकिन अबतक उनके द्वारा स्पस्टीकरण जबाब नही दिया गया.

इसलिए प्रधानाध्यापक को निलंबित करने तथा दोनों शिक्षकों का वेतन बन्द करते हुए जिला र्कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन योजना को पिछले तीन माह के एमडीएम राशि वसूल करने का जिक्र पत्र में दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.