Breaking News

सीतामढ़ी: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी बिहार।
सीतामढी डुमरा मधुबन पथ पर उस वक़्त बड़ा हादसा हो गया जब तेज गती से आ रही अंक ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दी हलांकी बहन की जान तो बच गयी लेकिन भाई की मौत मौके पर ही हो गयी मृतक की पहचान पुनौरा निवासी चुल्हाइ साह के पुत्र आकाश कुमार के रूप मे की गयी है।


घटना के बाद आक्रोशित लोगो ने खदेड़ कर ट्रक चालक को दबोच लिया और उसे बंधक बना लिया मौके की नज़ाकत को देखते हुये कइ थानो की पुलिस वहाँ पहुँच गयी और लोगो के चंगुल से चालक को छुड़ाने के दौरान भीड से हाथापाई भी हो गयी लेकिन बाद मे मौके पर पहुँचे प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत बीस हज़ार का चेक मृतक के परिजनो को देकर मामला शांत कराया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.