Breaking News

रेलवे ट्रैक किनारे से 30 वर्षीय युवक का मिला शव, मामला संगदिग्ध

रेल पुलिस व् आरपीएफ मौके पर पहुँच मामले की कर रही है छानबीन ।

राहुल कुमार, घोड़ासहन मोतिहारी
रक्सौल-दरभंगा रेखण्ड के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन से पश्चिम करीब 300 मीटर के दूरी पर हाई स्कूल फील्ड के  समीप रेलवे ट्रैक किनारे से 30 वर्षीय एक युवक का शव शनिवार की सुबह संगदिग्ध स्तिथि में मिला है. मृत युवक के सर् व् पेट पर गंभीर चोट लगा दिखाई दे रहा था. साथ ही नाक से खून निकलता दिखायी पड़ रहा था.शरीर पर कई जगह मिट्टी लगा भी दिखाई दे रहा था।

मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के वीरता चौक निवासी रामएकबाल सिंह के पुत्र गुड़ु सिंह के रूप में की गयी है, स्थानीय लोगो व परिजनों की माने तो साक्ष्य को छुपाने के नियत से कही अन्यत्र हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे रख दिया गया था। 

जिससे की आत्महत्या प्रतीत हो. बरहाल घोड़ासहन रेल पुलिस व् आरपीएफ ने मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन कर रही है, ईधर मामले को लेकर  रेल थाना रक्सौल के प्रभारी थानाध्यक्ष ललन सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा जा रहा है .परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नही दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा  सकता है. फिलहाल घटना की जाँच की जा रही है।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.