घोड़ासहन: आधा दर्जन जगहों पर हवाई फायरिंग, कई खोखा बरामद
घोड़ासहन (मोतिहारी)।
बुधवार की सुबह शहर के बीचोबीच अंबेडकर चौक सहित आसपास आधा दर्जन हवाई फायर हुए मामले में सिकरहना डीएसपी शीलेन्द्र कुमार अनुभवी ने घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जांच की. उनके द्वारा सबसे पहले श्रीपुर के रामाशीष सिंह चौक ,अंबेडकर चौक, हनुमान मंदिर एवं गैस गोदाम के समीप हुए हवाई फायर मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित की।
साथ ही आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी काफी देर तक खंगाला गया. सिकरहना डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीन फायर की पुष्टि हुई है.
अंबेडकर चौक दो फायर एवं गैस गोदाम के समीप एक फायर की बात सामने आयी है। वहीं श्रीपुर के रामआशीष सिंह चौक पर खोखा बरामदगी के मामले में जांच में फायर की पुष्टि नहीं हो पाई है, ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.