सारण : ग्रामीण क्षेत्र में 'पान' बेचने वाले बिनय सिंह के परिवार से कम्बोडिया में सामाजिक कार्य विजेता बन, अब वियतनाम देश मे दे रहे है समाजिक सेवाएं
बिहार / सारण
![]() |
| - |
पानापुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के सतजोरा बाजार में पान बेचने वाले पकड़ी नरोत्तम निवासी बिनय सिंह और प्रमोद सिंह के परिवार का युवा कम्बोडिया में सामाजिक कार्य विजेता बन निरज कुमार सिंह अब 'वियतनाम' देश के प्रांतीय राजमार्ग 930,।क्षेत्र थुआन एन लंग वियतनाम मे लैंगिक समानता, जीवन कौशल, ग्रामीण युवाओ को प्रक्षिण में अपनी सामाजिक सेवायें दे रहे है।
निरज का परिवार पिता जी प्रमोद सिंह और चाचा विनय सिंह सतजोरा बाजार स्थित छोटी सी दुकान में पान बेच कर परिवार के जीवन यापन करते हैं।
निरज एक ग्रामिण क्षेत्र का युवा है जिन्होंने परिवार में अर्थ के कमी के कारण अपनी बाल अवस्था से ही सतजोरा बाजार पे अपने परिवार के साथ 15 सालों तक का जीवन पान बेचने में बिताया। जिनसे वो अपने बचपन एक कुशल छात्र कि तरह नहीं बिता पाये।
पान बेचने के दौरन निरज और उनके परिवार के साथ विभन्न तरह के व्यक्ति समस्या उत्पन्न करते थे।
जैसे पान खा कर पैसे नही देना, पैसे मांगने पर परिवार के साथ गली गलौज करना, रंगदारी कर जबरदस्ती पैसे लेना, विभिन्न तरह के व्यक्तिगत धमकी देना।
इस तरह के समस्याओं से जूझने के बाद निरज ने अपनी जीवन को समाजिक कार्य के तरफ मोड़ा,, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में जातिवाद, उच्च नीच, लिंग और रंगभेद से ऊपर उठ कर समाज के प्रत्येक ब्यक्ति को एक समान समझा जाये। चाहे वो किसी भी जाति और धर्म में जन्म लिया हो।
निरज ने सामाजिक कार्य मे उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु से दो बार शिक्षा प्राप्त कर समाज मे फैले कुरतीये से निजात दिलाने के लिये। कार्य कर रहे हैं।
निरज ने सामाजिक सेवायें क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पे दे रहे हैं
1) श्रीलंका में सिविल वॉर से पीड़ित परिवार के लिये 30 दिन का सामाजिक सेवाएं।
2) बंगलादेश में ग्रामीण युवाओ के विकास के लिये 40 दिन का सामाजिक सेवाएं।
3) थाइलैंड में HIV/AIDS से ग्रसित बच्चे, युवा और महिलाओं के विकास के लिये 30 दीन का सामाजिक सेवाएं।
4) कम्बोडिया में युवा एवं सुदाय विकास के लिए 30 दिन का सामाजिक सेवाएं।
बिहार में नेहरू युवा केन्द्र, छपरा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के साथ 19 माह की सामाजिक सेवाएं।
राजस्थान, झारखंड, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, केरला, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, के अलावे विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य मंडलो के प्रयोग से समाज मे फैले कुरतीये से निजात दिलाने के लिये नियमित समाजिक सेवाएं दे रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.