पूर्वी चम्पारण : चम्पापुर में आम लोगों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी द्बारा लगायी गई विकास शिविर का आयोजन
एम० कुमार, रामगढ़वा।
राज्य सरकार द्बारा संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी से लाएं जायें। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतगर्त निर्मित शौचालय के प्रोत्साहन राशि भुगतान के लिए आधार अपडेशन व जीयो टैगिंग कार्य करने के लिए जिलाधिकारी रमण कुमार के निर्देशानुसार प्रखंडवार चिन्हित पंचायतों में रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के चम्पापुर में बुधवार को ग्राम विकास सह चौपाल का आयोजन किया गया हैं।
इसमें प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित होकर सभी विभाग के स्टाँल लगायी गई हैं ताकि आम लोगों को लाभान्वित मिल सके। इसकी जानकारी बताते हुएं बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई किया जायेंगा।
उन्होंने कहा कि इस विकास शिविर आयोजन में ग्रामीण लोगों समस्याओं में जैसे-प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल संबंधित योजना,शौचालय समस्या, शिक्षा विभाग की समस्या, चिकित्सा की समस्या ,प्रखंड स्तरीय विभागीय समस्या का योजना हो तो विकास शिविर में आवेदन दे ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द हो सके।
उन्होंने बताया कि संध्या 5 बजे वीसी के माध्यम से डीएम साहब ने लगे विकास शिविर आयोजन को समीक्षा करेंगे।
मौके पर सीओ उमेश कुमार, मनरेगा पीओ आश्वनी कुमार, बीएसएस पप्पू कुमार, कृर्षि पदाधिकारी देवेन्द्र राय, सीडीपीओ जयमाला कुमारी, शिक्षा पदाधिकारी इंदिरा कुमारी, कमलेश कुमार(सीआरसी), चिकित्सा पदाधिकारी डां० मो० जेयाऊल हक,राहुल कुमार, फार्मासिस्ट गोविंद गौरव,एएनएम विभा सिंह एवं जनप्रतिनिधि इत्यादि ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.